फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी ढो रही बाइक रपटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर बैराज से नेपाल मार्ग पर सवारी ढो रही बाइक रपटने से उसमें सवार ग्राम इटवा जिला बदायूं निवासी राममूर्ति, उनकी पत्नी ईश्वरवती (34), पुत्र अनमोल (5) और मयंक (1) घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। यह लोग शुक्रवार को ब्रह्मदेव नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। बैराज की ओर आते समय बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। हादसे की सूचना पर एसएसबी के उप निरीक्षक मोहन चंद्र भट्ट मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक बाइक लेकर फरार हो गया था। इधर, सभी घायलों को ई-रिक्शा से संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सीमा पर नियमों को ताख पर रखकर दौड़ाई जा रही सवारी बाइकों की सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैराज से नेपाल मार्ग पर सवारी ढो रही कई बाइकों की चाबियां जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें