फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति भंग में तीन लोगों का चालान हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में दो पक्षों में हुए विवाद पर शांति भंग में पुलिस ने तीन लोगों के चालान किए हैं। तीनों आरोपियों को उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत से जमानत मिल गई।

थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल का कहना है कि बाराकोट निवासी हरीश वर्मा व सुनील वर्मा ने अनिल वर्मा के आलू के खेत में पत्थर डाल दिए थे। इसके चलते इन तीनों लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति भंग के आरोप में अनिल वर्मा, हरीश वर्मा और सुनील वर्मा का धारा 107,116 व 151 के तहत चालान किया।
विज्ञापन


अनिल वर्मा को रात में एसडीएम की अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। जबकि हरीश वर्मा और सुनील वर्मा का कोई जमानती न होने के कारण उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। अलबत्ता रविवार को दोनों को जमानत में रिहा कर दिया गया। एसओ ने बताया कि दोनों पक्षों का जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। उनका भूमि संबंधी विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


पुलिस पर पक्ष लेने का आरोप लगाया
हरीश वर्मा की पत्नी दमयंती वर्मा ने आरोप लगाया कि अनिल वर्मा ने उनके पति पर हमला करने के साथ गाली-गलौज करने के साथ धमकी दी। इसकी उन्होंने फोन से थाने में शिकायत भी की। मगर पुलिस पक्षपात पूर्ण कार्रवाई कर दूसरे पक्ष की पैराकारी कर रही है। जमीन विवाद को लेकर पहले भी दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट की गई थी। उस रिपोर्ट में दो और नाम थे, मगर पुलिस ने उन नामों को हटा दिया। इधर थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने पुलिस पर लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें