फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त से जल्द छूटेगा अशोक भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मलयेशिया में पुलिस हिरासत में लिए गए लधिया घाटी के तलाड़ी गांव के युवक अशोक भट्ट के शीघ्र स्वदेश वापसी की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। नवंबर अंत तक युवक मलयेशिया पुलिस की गिरफ्त से छूटकर स्वदेश लौट आएगा। अशोक की घर वापसी की सूचना मिलने पर परिजनों ने खुशी जताते हुए राहत की सांस ली है। लधियाघाटी संगठन के नवीन भंडारी अशोक की रिहाई के लिए मलयेशिया स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

अशोक इस वर्ष आठ जून को हरिद्वार से एक माह के टूरिस्ट वीजा में मलयेशिया में अपने मित्र पंजाब निवासी संदीप सिंह के घर गया था। 17 जून को अशोक मलयेशिया बाजार में घूमने निकला। इस दौरान वह अपना वीजा दोस्त के कमरे में ही भूल आया। रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने अशोक को पकड़ कर उससे वीजा मांगा तो वह उस वक्त वीजा नहीं दिखा पाया। वीजा न दिखाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद 17 जुलाई को मलयेशिया कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दिन अशोक की ओर से किसी भी व्यक्ति के मलयेशिया कोर्ट में न पहुंचने पर मलयेशिया सरकार ने उसे पेनल्टी न भरने के एवज में नवंबर तक जेल भेज दिया। मलयेशिया पुलिस की कैद से अशोक को रिहा करवाने के लिए नवीन, अशोक के चचेरे भाई सुनील भट्ट ने मलेशिया स्थित भारतीय दूतावास, भारत सरकार से लगातार संपर्क साधा। भारतीय दूतावास अधिकारियों ने बताया कि अशोक को नवंबर अंत तक रिहा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वीजा न दिखाने पर जून में मलयेशिया पुलिस ने हिरासत में लिया था
घर वापसी की सूचना पर परिजनों ने राहत की सांस ली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें