फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को स्मैक तस्करों से बारे में कई अहम जानकारी मिली है। इससे पुलिस स्मैक तस्करों का नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। रविवार की शाम गश्त चेकिंग के दौरान पुलिस ने खटीमा के इस्लाम नगर नईबस्ती निवासी शाहिद अहमद को चार ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुक दमा दर्ज किया है। गहन पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने क्षेत्र में सक्रिय स्मैक तस्करों के बारे में अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर तस्करों के नेटवर्क खंगाल उन्हें दबोचने की रणनीति बनाई जा रही है। बता दें कि क्षेत्र में स्मैक जैसे घातक नशे के कारोबारियों का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। कई युवा इस नशे की लत में पड़ चुके हैं। पुलिस को भी नशे के इस कारोबार की भनक पहले से है। सीओ आरएस रौतेला के मुताबिक स्मैक तस्करों को दबोचने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही तस्कर सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें