फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजी के खाते से निकाले 20 हजार

Wed, 02 Mar 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल, भीमताल के बाद अब बनबसा में भी एक पूर्व फौजी के एटीएम से बीस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पूर्व फौजी से फोन पर एटीएम नंबर की जानकारी लेकर यह रकम निकाली गई है। पीड़ित ने पुलिस को मौखिक सूचना दी है।
विज्ञापन


देवीपुरा गांव निवासी पूर्व सैनिक जवाहर सिंह पुत्र स्व. हर सिंह का एसबीआई में खाता है। जवाहर सिंह के मुताबिक एक मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। बताया गया कि वह बैंक अधिकारी बोल रहा है और एटीएम का 16 डिजिट नंबर पूछा। इसके बाद फोन कट गया। शाम के समय उनके मोबाइल पर उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाले जाने का बैंक का मैसेज आया। बुधवार को फिर उसी व्यक्ति ने दोबारा फोन कर जवाहर सिंह से बैंक खाते के संबंध में पूछताछ करनी चाही तो उन्होंने धोखाधड़ी करने की बात कहकर पैसे वापस करने को कहा।

इस पर उस व्यक्ति ने कहा कि वह बिहार से बोल रहा है, आकर पैसे ले जाएं। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया मोबाइल नंबर की जांच की गई तो नंबर बिहार का ही निकला है। बता दें कि पिछले वर्ष एनएचपीसी की एक महिला जा नकी देेवी के खाते से भी किसी ने एटीएम से 15 हजार रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें