फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो मरे, एक घायल

Wed, 02 Mar 2016 10:45 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर थाना गजरौला क्षेत्र में बाइक और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे थाना बरखेड़ा के गांव बरगदा निवासी 22 वर्षीय वेदप्रकाश और उसके फुफेरे भाई 11 वर्षीय सुरजीत की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके तहेरा भाई घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव बरगदा निवासी भारत सिंह ने बताया कि बताया कि उसकी भतीजी रामश्री का थाना गजरौला के गांव नवदिया घीसी में लगन थी। लगन कार्यक्रम निपटाकर भतीजा वेदप्रकाश फुफेरे भाई सुरजीत और तहेरे भाई संजीव को बाइक पर बिठाकर को घर लौट रहा था। शाम सात बजे के करीब पूरनपुर हाइवे पर गांव खागसराय के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक चला रहे वेदप्रकाश, सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सबसे पीछे बैठा संजीव घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संजीव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसे में दो लोगों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें