टनकपुर (चंपावत)। जहरखुरानी गिरोह ने नेपाली युवक को शिकार बना लिया। युवक को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हालांकि पीड़ित के सामान भरे तीन बैग सुरक्षित हैं, जिन्हें अस्पताल प्रशासन के सुपुर्द किया गया है।
शुक्रवार को सड़क किनारे एक युवक के बेहोश पड़े होने की सूचना पर आपातकालीन 108 वाहन के स्टाफ ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि युवक को नशीली दवा का सेवन कराकर बेहोश किया गया है।
उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित के पास मिले नागरिकता प्रमाण पत्र के मुताबिक उसका नाम रमेश लावड (27) पुत्र प्रताप लावड है जो नेपाल के डडेलधूरा जिले के ग्राम विकास समिति 4 भागेश्वर का रहने वाला है।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़ित का हाल जाना। खबर लिखे जाने तक उसे होश नहीं आया था जिस कारण उसके साथ हुई लूट की अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।