चंपावत। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जगह-जगह चेकिंग चलाकर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों चालकों का चालान और वाहनों को सीज किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस ने कोतवाली, फर्त्याल गार्डन, खटकना पुल, छतार पुल पर चेकिंग अभियान चला कर 27 चालान किए।
इसमें ओवरलोडिंग में चार वाहनों का कोर्ट चालान और 23 वाहनों का सामान्य चालान कर 2300 रुपये अर्थदंड भी वसूल किया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार बताया कि सोमवार को चेकिंग अभियान के दौरान 27 वाहनों का चालान किया। बताया कि आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।