फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैक बाउंस के मामले में भगोडा चावल एक्सपोर्टर दिल्ली से गिरफ्तार,जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस के मामले में भगोड़ा चावल एक्सपोर्टर दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मतलौडा। मतलौडा अनाज मंडी से धान खरीद के चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किए हुए गुड़गांव वासी एक्सपोर्टर एवं अमीरा प्यौर फूड प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव के डायरेक्टर राजेश अरोड़ा को मतलौडा पुलिस ने दिल्ली सुलतान पूरी फार्म हाउस के पास सड़क पर जाते हुए रविवार की रात को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता आढ़ती सतीस गर्ग ने बताया कि वर्ष 2015-16 में अमीरा प्यौर फूड प्राइवेट लिमिटेड ने उसकी आढ़त की दुकान लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी फर्म के 20 करोड़ रुपये के धान की खरीद की थी। जिसमें से उसने 9 करोड़ रुपये की अदायगी कर दी थी। इसके बाद पेमेंट अदायगी के लिए आश्वासन देता रहा। अंत में वर्ष 2017 में मंडी के आढ़तियों को 7.5 करोड़ रुपये के 130 चेक दिए। लेकिन यह सभी चेक बाउंस हो गए। आढ़ती सतीस गर्ग ने अदालत में चेक बाउंस के 60 केस डाले। लेकिन उक्त कंपनी के एक्सपोर्टर अदालत में पेश नहीं हुए। जज विक्रांत की अदालत के आदेश पर अमीरा प्यौर फूड के पांच डायरेक्टर राजेश अरोड़ा, कर्ण चानना, राधिका चानना, अर्पणापूरी व अनीता डाइंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इनमें से 25 मुकदमों में अदालत ने उक्त कंपनी के उक्त पांचों डायरेक्टर एक्सपोर्टरों को भगौड़ा घोषित कर मतलौडा थाने में केस दर्ज करवाए। 35 मुकदमे अभी पेंडिंग है। रविवार को पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि उक्त केस में भगौडे़ आरोपियों में से एक आरोपी दिल्ली में खुला घूम रहा है। मतलौडा एसएचओ मोहनलाल ने एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में हवलदार जितेंद्र सिंह व हवलदार जसवंत सिंह की एक टीम बनाकर दिल्ली में मौके पर रेड मारी और दिल्ली के सुलतानपुरी इलाके में फार्म हाउस के पास सड़क पर जाते हुए एक आरोपी राजेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जज विनती सभ्रवाल की अदालत में पेश किया गया है। जहां से आरोपी राजेश अरोड़ा को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की इतना पर चेक बाउंस मामले में अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित किए हुए आरोपी राजेश अरोड़ा को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया था। जहां से उसे न्यायालय ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें