फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो 50 ग्राम चरस सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को करीब एक किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीन दिनों के भीतर दूसरी बार चरस की खेप पकड़ी है।
विज्ञापन


कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम और हिल पेट्रोल यूनिट के निरीक्षण अभियान में मुडियानी तिराहे के पास भूदेव (42) निवासी मुढ़ेतेली नवाबगंज (बरेली) उत्तर प्रदेश के कब्जे से एक किलो 50 ग्राम चरस बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायालय में भेज दिया गया है।

कोतवाली पुलिस ने दो दिन पूर्व भी 800 ग्राम चरस सहित एक आरोपी को दबोचने में सफलता प्राप्त की थी। टीम में उप निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, नीलम मेहता, जीवन सिंह सौन, सुनील आगरी, तुलसी प्रसाद भट्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें