चंपावत। यहां एक युवक अपनी जेठ सास (पत्नी की दीदी) को लेकर फुर्र हो गया। महिला के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। महिला के पति ने कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि जिला निवासी एक महिला दो छोटे बच्चे हैं। महिला का अपनी बहन के पति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दस मई को उसका प्रेमी उसे लेकर फुर्र हो गया है। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 498 के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रेमी जोड़े की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक विजय कुमार को सौंपी गई है।