टनकपुर (चंपावत)। प्रेम-प्रसंग के चलते घर से भागकर नेपाल गए किशोर-किशोरी को पुलिस ने बरामद कर परिजनों के सुपूर्द किया। शहर की रहने वाली कक्षा नौ में अध्ययनरत एक किशोरी और मजदूरी करने वाले शहर के ही एक किशोर के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने परिजनों से शादी की बात कही तो परिजनों ने इंकार कर दिया। जिस पर किशोर व किशोरी शादी रचाने घर से भागकर नेपाल चले गए।
परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने नेपाल पुलिस की मदद से उन्हें ब्रह्मदेव (नेपाल) से बरामद कर लिया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि किशोरी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही तो दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाकर उनके सामने किशोर-किशोरी की काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है।