फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने प्राइमरी स्कूल के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शरारती तत्वों ने शहर से लगे राजकीय प्राथमिक विद्यालय डैंसली के कमरों के ताले तोड़ डाले। उन्होंने कमरे में रखे सामान में तोड़फोड़ कर काफी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक कैलाश ओली और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष शिवराज सिंह ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जब शिक्षक और छात्र स्कूल पहुंचे तो उन्हें स्कूल के विभिन्न कमरों में लगे ताले टूटे मिले। जिसको देखकर वह सकते में आ गए। उन्होंने जब कमरों के भीतर जाकर देखा तो शरारती तत्वों ने विद्यालय के अभिलेख, कंप्यूटर आदि में तोड़फोड़ कर बिखराया हुआ था। उन्होंने पुलिस से ताले तोड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सूचना मिलने पर दरोगा रमेश चंद्र ने स्कूल में जाकर मुआयना किया। पुलिस ने अराजक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें