फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर दतहां ग्राम निवासी भैंस चराने गए एक 24 वर्षीय युवक की मृत्यु गुरुवार को बिजली के चपेट में आने से हो गई। मां बाप का इकलौता बेटा जितेंद्र पुत्र बहादुर यादव गुरुवार को सुबह 10 बजे भैंस चराने के लिए निकला था। परिजनों के मुताबिक भैंस चराते-चराते जितेंद्र टीएस बंधा स्थित गोबरही ढाला से उत्तर घाघरा के किनारे तक पहुंच गया। भैंस कुछ दूर पर थी कि समय करीब दो बजे अचानक बादलों में कड़कने की आवाज हुई और उसी समय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से जितेंद्र की मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के साथ भैंस चरा रहे अन्य चरवाहों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें