फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक-परिचालक की लापरवाही से यात्री गिरकर गंभीर घायल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
रोडवेज बस के चालक-परिचालक की लापरवाही से एक यात्री बस से उतरते वक्त गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद घायल यात्री को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर, हादसे की सूचना पर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि उसके चालक-परिचालक बस को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मूलरूप से चंपावत जिले के ग्राम डांडा (सूखीढांग) निवासी पान सिंह (45) पुत्र लक्ष्मण सिंह बृहस्पतिवार को बनबसा की ओर से सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस (यूपी 25/4565) से टनकपुर आ रहा था। ज्ञानखेड़ा के पास उतरने के लिए उसने बस रुकवाई। बताया गया कि वह बस से उतरा भी नहीं था कि चालक ने बस दौड़ा दी, जिससे पान सिंह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने पान सिंह को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डा. आफताब आलम ने बताया कि पान सिंह के सिर, कान और कंधे पर गंभीर चोट आई है। उसे रेफर किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक-परिचालक फरार हैं। पुलिस उनको तलाश रही है। खबर लिखे जाने तक हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें