फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में गंदगी पर जेलर को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र (सलखन)। गुरमा स्थित जिला कारागार का गुरुवार की दोपहर डीएम और एसपी ने छापा मारा। बैरकों की जांच करने में ब्लेड, चिलम, माचिस और चाकू के आकार में बनाया गया नुकीला चम्मच मिला है। सफाई व्यवस्था भी बदहाल मिली। अफसरों ने सूरज नामक बंदी से मारपीट करने के मामले में एक बंदी से पूछताछ भी की। अव्यवस्था से नाराज डीएम ने जेलर के निलंबन की संस्तुति की है। वहीं जेल में अन्य कमियों को तत्काल सुधारने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर 1:30 बजे जिलाधिकारी पीके उपाध्याय और एसपी राम प्रताप सिंह गुरमा जेल पहुंचे। अचानक अफसरों के जेल पहुंचने से हड़कंप मच गया। डीएम, एसपी सहित अन्य अफसरों ने करीब 30 मिनट तक एक एक बैरकों की जांच की। जेल के अंदर सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। इस पर जेलर रमाकांत दोहरे को फटकार लगाई। बैरक छह और नौ में ढेरो कमियां मिली। जांच में चिलम, माचिस, ब्लेड का टुकड़ा मिला। एक बैरक में नुकीला बनाया गया चम्मच मिला। अफसरों ने सूरज नामक बंदी के साथ मारपीट करने वाले एक बंदी से बात भी की। अफसरों ने जेल में स्टाफ को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जेल में किसी भी प्रकार की अवैध वस्तु मिलेगी तो जेल अधिकारियों की खैर नहीं रहेगी। बंदियों से भी पूछताछ कर जानकारी हासिल की गई। बंदियों समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जेलर को सफाई का निर्देश दिया गया। डीएम पीके उपाध्याय ने बताया कि जेल में अव्यवस्था को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। बैरक में ब्लेड, चिलम और माचिस मिलना गंभीर मामला है। कहा कि जेलर के निलंबन की संस्तुति कर दी गई है। साथ ही व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें