फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का फॉलोअप:चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय की अस्पताल कालोनी में रविवार की रात को हुई चोरी की घटना में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस की इस नाकामी से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मियों में भी गुस्सा है।

उल्लेखनीय है कि रविवार की रात को अस्पताल कालोनी में चोरों ने जिला अस्पताल में तैनात लिपिक खीम सिंह बिष्ट के आवास का ताला तोड़कर दो लाख रुपये के आभूषण साफ कर लिए। घटना के दिन खीम सिंह का परिवार पूजा के लिए गांव गया था। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सोमवार सुबह हुई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने चोरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी बाजार चौकी प्रभारी जगत सिंह सामंत ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। अब तक 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी ने बताया कि घटना में स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। पुलिस इसी कोण से मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ घटना का खुलासा न होने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें