चंपावत। यहां कलक्ट्रेट मार्ग पर एक लावारिस बाइक बरामद हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक आरएस डांगी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर लावारिस बाइक संख्या यूपी 15/9116 को कब्जे में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक पिछले एक सप्ताह से लावारिस हाल में खड़ी थी। जिसे लेकर कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि बाइक के किसी अपराध में संलिप्त होने की जांच की जा रही है।