फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापरू के पास कैंटर खाई में गिरी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बापरू के पास एक कैंटर खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी वाहन से लोहाघाट लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती किया गया। घायलों में से चालक की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है। जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पिथौरागढ़ से टनकपुर की ओर आ रहा वाहन संख्या यूके 05 सीए-1718 का कैंटर लोहाघाट से करीब सात किमी दूर बापरू के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक नवीन चंद्र पुनेड़ा (50) पुत्र जीवानंद पुनेड़ा निवासी लिंक रोड पिथौरागढ़, किशन सिंह (43) पुत्र शेर सिंह निवासी पिथौरागढ़, प्रदीप सिंह धामी (45) पुत्र प्रेम सिंह निवासी पिथौरागढ और गोविंद सिंह (52) पुत्र जोगा सिंह निवासी रई पिथौरागढ़ घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से खाई से निकाला गया। बापरू निवासी उमेश चंद्र शर्मा ने चारों घायलों को अपने वाहन से लोहाघाट अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.वीके जोशी और डॉ.बीके सिंह ने घायलों का उपचार किया। चालक नवीन के जबड़े में नौ टांके लगे हैं, साथ ही दाहिने पैर की हड्डी टूटी हुई है। बेहतर उपचार के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों को मामूली चोट आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें