फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा देवीपुरा निवासी एक ग्रामीण ने पूर्वी तराई वन प्रभाग कर्मियों पर जबरन उनके घर में प्रवेश कर गाली गलौच करने, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के अलावा घर से निकल जाने की चेतावनी देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


बनबसा के देवीपुरा निवासी रामवीर पुत्र स्व. रामस्वरूप ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पूर्वी तराई वन प्रभाग खटीमा के कर्मियों द्वारा 8 जून को देवीपुरा में उनके घर में घुस कर जानवर खोलने, विरोध करने पर उनके अलावा परिवारजनों के साथ गाली गलौच, अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में लिखा कि उसके स्व. पिता वर्ष 1985 से देवीपुरा स्थित यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर काबिज थे और कृषि कार्य करते थे। इस संबंध में उनका उक्त भूमि संबंधी वन विभाग के साथ वाद सिविल जज अपर खंड चंपावत में विचाराधीन भी है।
विज्ञापन


इसके अलावा एक फौजदारी का वाद उच्च न्यायालय नैनीताल में भी विचाराधीन है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंप वन मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। उधर पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर बीएस बिष्ट ने वन कर्मियों पर लगाए आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

कहा कि 8 जून को वन कर्मी उक्त व्यक्ति द्वारा कब्जाई वन भूमि जो चकरपुर (खटीमा) क्षेत्र की है, पर तोड़ी गई वन विभाग की तारबाड़ देखने गए थे। उक्त व्यक्ति और परिजनों ने वन कर्मी के साथ अभद्रता की जिसकी चकरपुर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि बीते वर्ष वन विभाग ने उक्त व्यक्ति की ओर से वन भूमि पर किए अतिक्रमण को भी हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें