फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्यालगांव के ग्राम प्रधान पर बदमाशों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। नैनीताल सीमा से लगे कुल्यालगांव के ग्राम प्रधान नरेश कुमार पर दो लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट में ग्राम प्रधान जख्मी हो गए। उनके मुंह में बुरी तरह चोट लगी। उन्होंने राजस्व पुलिस को घटना की तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन


प्रधान के मुताबिक पाटी ब्लॉक के कुल्यालगांव से करीब 500 मीटर दूर नैनीताल जिले की सीमा शुरू हो जाती है। मंगलवार देर शाम ग्राम प्रधान नरेश कुमार किसी काम से पदमपुर गांव गए थे। रात में लौटते वक्त दो लोगों ने उन पर किसी बात पर अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों ने लात-घूंसे से उन्हें घायल कर दिया। मारपीट में प्रधान घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर एकत्र हुई भीड़ देख आरोपी फरार हो गए। इस वारदात से उनके परिजनों में खलबली मच गई। बुधवार को ग्राम प्रधान ने आरोपियों के खिलाफ रीठा साहिब थाने को सूचना दी, मगर रीठा पुलिस ने मामले को नैनीताल जिले का बताते हुए उन्हें वहीं जाने की सलाह दी। बाद में प्रधान ने नैनीताल जिले के पदमपुर पट्टी के राजस्व उप निरीक्षक पीसी सनवाल को घटना की जानकारी दी। उप निरीक्षक मामले की जांच में जुटे गए हैं। फिलहाल हमलावरों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें