फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका की हत्या की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका की मौत की सीबीआई जांच हो
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। सदर ब्लॉक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनियां की शिक्षिका अंजली यादव की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी दिया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की अगुवाई में संगठन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा, जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि शिक्षिका अंजली यादव 21 मई को अपने कमरे में संदिग्ध हाल में मृत पाई गईं। उनके पैर को लोहे के तार और गले में लोहे की जंजीर डालकर तख्त में ताला लगाया गया था। अंजलि का शरीर बुरी तरह जला हुआ था। आरोप लगाया कि 22 मई को स्थानीय पुलिस ने परिजनों को क्षेत्रीय नागरिकों, शिक्षकों व शिक्षक प्रतिनिधियों से मिलने तक नहीं दिया। यह आरोप भी लगाया कि मोहाना पुलिस इस मामले का अल्पीकरण करते हुए हत्या को आत्महत्या में परिवर्तित कर एक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से शिक्षकों में नाराजगी है। ज्ञापन में इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के जिला मंत्री अतुल कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष मिर्जा महबूब, संयुक्त मंत्री प्रकाश नाथ त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार पांडेय, विजेन्द्र मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक संघ डुमरियागंज ब्लॉक इकाई ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन भेजकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय गौहनिया की सहायक अध्यापिका अंजली यादव की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। मांगपत्र पर ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा महबूब हसन बेग, वशीर फारूकी, अज्ञेय गौतम, धर्मेन्द्र, मोहम्मद अकबर, अहमद हुसैन, शांति भूषण, जियाफत हुसैन, अलीम फारूकी, मोहम्मद नदीम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें