फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने मानव तस्कर महिला पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत- नेपाल सीमा पर एसएसबी ने मानव तस्कर नेपाली महिला और उसके साथ आ रही नेपाली युवती को नेपाल पुलिस को सौंपा है। युवती को परिजनों के सुपुर्द करने को नेपाली संस्था को सौंपा गया है। महिला तस्कर नेपाली युवती को बहला फुसलाकर दिल्ली के रास्ते कुवैत भिजवाने की कोशिश में थी।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के जवान बार्डर आउट पोस्ट पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच संदिग्धावस्था में नेपाल की ओर से एक महिला और एक युवती को पैदल भारत आते हुए देख कर रोका गया। युवती से अलग पूछताछ में पता चला कि महिला उसे काम दिलाने को अपने साथ दिल्ली ले जा रही है। एसएसबी की महिला जवानों ने उक्त महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने युवती को दिल्ली से कुवैत भेजने की जानकारी दी। मामला मानव तस्करी से जुड़ा होने के चलते एसएसबी ने दोनों को नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसएसबी 57वीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट सागर जोशी ने बताया कि महिला पहले भी काम दिलाने के बहाने कई नेपाली युवतियों को भारत ला चुकी है।

नेपाल के झापा जिले की दमक नगरपालिका वार्ड संख्या एक निवासी धनमाया सुनंदा और नेपाल के जिला मोरंग निवासी 18 वर्षीय युवती को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है। मानव तस्कर महिला से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। महिला और युवती को पकड़ने वालों में एसएसबी के एचसी संदीप कुमार, कांस्टेबल दयानंद कुमार और ओमी देवी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें