फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसों के साथ दो तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ धनुषपल स्थित एसएसबी कर्मियों ने दो तस्करों को पकड़कर कस्टम के सुपुर्द कर दिया। वह नेपाल से भैंसें लाकर बनबसा में किसी के सुपुर्द करने वाले थे।
विज्ञापन


बुधवार रात एसएसबी जवान एएसआई अनिल पांडेय, एचसी खेम सिंह, कांस्टेबल कुमारा, धर्मेंद्र कुमार, संजीत सिंह अपने कमांडर एसआई मग सिंह के निर्देश पर भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच उन्हें सीमा पर पिलर संख्या 802/11 के पास नेपाल की ओर से भारतीय सीमा पर प्रवेश कर चुके दो लोग भैंसों के साथ दिखाई दिए।

एसएसबी जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछने पर उन्होंने बताया कि वह नेपाल के बाबाथान से भैंसें तस्करी कर ला रहे थे। उन्हें भैंसों को गढ़ीगोठ में किसी के सुपुर्द करनी थी। एसएसबी कमांडर मग सिंह ने बताया कि पशुओं को साथ पकड़े गए तस्कर बनबसा देवीपुरा केे रहने वाले भीमराम और वेदप्रकाश हैं, इन्हें भैंसों के साथ खटीमा कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें