फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने तस्करी के कपड़े पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी ने नेपाली टूरिस्ट बस की चेकिंग में तस्करी का सामान पकड़ा। जिसे एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई कर भारतीय कस्टम के सुपुर्द कर दिया। तस्करी का सामान नेपाल के काठमांडू से लाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसएसबी ई कंपनी के प्रभारी कमांडर जगदीश चंद्र (निरीक्षक) के निर्देश पर एसएसबी के एएसआई पंचम सिंह, कांस्टेबल किशन वीर सिंह, अभिनव कुमार, महिला जवान ओमी देवी आदि शुक्रवार देर शाम अपनी बीओपी पर चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच नेपाल से भारत आ रही नेपाली टूरिस्ट बस (5 ख 7246) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी में एसएसबी जवानों को बस के अंदर 4 बोरे और 6 बैग मिले।

उनमें बड़ी संख्या में विदेश निर्मित (थर्ड कंट्री मेक) जैकेट, स्वेटर और ट्राउजर (पैजामे, लोवर) बरामद हुए। एसएसबी कमांडर ने बताया कि उक्त सामान नेपाल के जिला मनांग स्थित ग्राम घ्यारू वार्ड संख्या 7 निवासी तसी लामा का था। वह इस सामान को काठमांडू से खरीद कर ला रहा था, जिसे नेपाली टूरिस्ट बस से दिल्ली ले जा रहा था। उसके पास सामान के किसी तरह के दस्तावेज नहीं थे। एसएसबी ने उक्त सामान मय तस्कर के कस्टम के सुपुर्द कर दिया। कस्टम ने उक्त आरोपी पर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें