टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी मृतका सोनी के पति संजीव कलौनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया, जबकि अन्य आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। सैलानीगोठ निवासी संजय कलौनी की पत्नी सोनी (26) की एक सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई थी।
मृतका के चाचा दिनेश चंद्र जोशी ने सोनी के पति संजीव कलौनी, ससुर महेश चंद्र कलौनी, सास एवं उसकी जेठानी को नामजद करते हुए दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की तफ्तीश सीओ आरएस रौतेला द्वारा की जा रही है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।