फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मोबाइल फोन और एसेसरीज चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उन्हें पकड़कर बृहस्पतिवार को चंपावत स्थित सीजेएम न्यायालय में पेश किया था।
विज्ञापन


तीन नवंबर की रात मुख्य बाजार स्थित सानू मोबाइल की दुकान से चोरों ने बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन और एसेसरीज की चोरी की थी। दुकान स्वामी फईम की तहरीर पर पुलिस ने चोरों के खिलाफ 380/457 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। सात नवंबर को पुलिस ने टनकपुर के बंगाली कॉलोनी वार्ड संख्या 3 निवासी भरत मंडल और टनकपुर के आंबेडकर नगर खच्चर पड़ाव निवासी जगदीश को पकड़कर न्यायालय में पेश किया था। उनके कब्जे से पुलिस ने 28 मोबाइल फोन, 22 चार्जर, 10 ईयर फोन के अलावा 460 रुपये की नकदी बरामद की थी। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि उक्त आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

वहीं, चोरी का खुलासा करने वाली टीम को व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी, संरक्षक संजय अग्रवाल, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, एलायंस क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, अरुण सोराड़ी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, कै. हरीश कापड़ी, पुष्कर कापड़ी आदि ने बधाई दी है। साथ ही घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें