फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से टनकपुर-बनबसा में जले पुआल के लुट्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गोवर्धन पूजा की रात आतिशबाजी से टनकपुर और बनबसा में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। हालांकि, अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वर्मा लाइन वार्ड संख्या तीन निवासी नाथूराम राय के पुआल के लुट्टों में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं इस घटना के बाद बनबसा क्षेत्र में भजनपुर निवासी जनक चंद के पुआल के लुट्टों में भी आग लगने की खबर मिली।

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हैड कांस्टेबल (लीडिंग फायर मैन) श्याम सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक आग लगने की दोनों ही घटनाएं आतिशबाजी में छोड़े गए रॉकेट से हुई है। उन्होंने बताया कि फिलहाल आग की दोनों ही घटनाओं में पुआल के लुट्टे जलने के सिवाय कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें