फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्क्र में घायल हुए अभियंता और छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। शीतला माता मंदिर रोड में एलआईसी कार्यालय के पास तेज गति से आ रही एक बाइक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी पर टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक में सवार ग्रामीण निर्माण विभाग में तैनात अभियंता और स्कूटी में बैठा छात्र घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार को मीनाबाजार की ओर से ग्रामीण निर्माण विभाग में संविदा में तैनात अभियंता नवीन बिष्ट (22) निवासी देहरादून अपनी बिना नंबर की अपाचे बाइक से तेज गति से आ रहा था। एलआईसी कार्यालय के पास मीना बाजार की ओर जाने के लिए हिमांशु अपनी स्कूटी (यूके 03 बी-1158) में पंकज अधिकारी (18) पुत्र गणेश सिंह अधिकारी को बैठा रहा था। इसी दौरान नवीन बिष्ट की बाइक ने स्कूटी में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें बाइक में सवार नवीन और स्कूटी में पीछे बैठे पंकज दोनों घायल हो गए। दुर्घटना में स्कूटी और बाइक के अलावा मौके पर खड़ी कर्मचारी नेता नगेंद्र कुमार जोशी की कार को भी नुकसान हुआ है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि घायल पंकज के के घुटने व कूल्हे में काफी चोट आई है। जबकि अभियंता नवीन के हाथ पैर, सिर में चोटें हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। नवीन प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर चला गया है, जबकि पंकज को उसके परिजन बेहतर उपचार के लिए पिथौरागढ़ ले गए हैं।
विज्ञापन


स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया तो करेंगे आंदोलन
लोहाघाट (चंपावत)। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके द्वारा उक्त मार्ग में स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर लोक निर्माण विभाग से कई बार लिखित और मौखिक रूप से अनुरोध किया जा चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर पीठ फेरे हुए हैं।

लोगों का कहना है कि सीधी सड़क होने के कारण वाहन चालक हवा की गति से इस मार्ग से गुजरते हैं, आए दिन कई लोग इस मार्ग में चोटिल होते आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि विभाग शीघ्र यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाता है तो लोग विभाग के खिलाफ आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें