फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष और खनन कारोबारी में मारपीट, दोनों घायल

विज्ञापन
कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर और खन? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शक्तिमान ट्रक यूनियन अध्यक्ष और एक खनन कारोबारी के बीच मामूली विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी है। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग कराया। दोनों लोग एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली पहुंचे। इस पर पुलिस ने उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बहरहाल किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। चुनावी रंजिश और यूनियन शुल्क का विवाद घटना का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शारदा के डाउनस्ट्रीम निकासी गेट पर यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर और खनन कारोबारी कुलदीप पाटनी के बीच मंगलवार को तीखी नोकझोंक हो गई। वहां मौजूद अन्य खनन कारोबारियों ने किसी तरह दोनों को शांत करा दिया, लेकिन निकासी गेट से लौटने के बाद रास्ते में नेहरू पार्क के पास उनमें फिर कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। बताया गया कि दोनों ने एक-दूसरे के सिर पर पत्थर मारकर गंभीर चोट पहुंचाई है। यूनियन अध्यक्ष आनंद का आरोप है कि कुलदीप खनन कारोबारियों के सामने उसे गाली देता रहता है, जबकि कुलदीप का आरोप है कि यूनियन के नाम पर अध्यक्ष वाहन संचालकों से अवैध वसूल कर रहा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दानों पक्षों का मेडिकल कराया गया है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर दी गई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें