टनकपुर (चंपावत)। घर के पास बच्चों के साथ खेल रही सात साल की एक बालिका को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बनबसा के चंदनी गांव निवासी शंकर राम की सात साल की बेटी राखी बच्चों के साथ घर के पास खेल रही थी कि अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना का पता चलने पर परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय लाए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुकी थी। डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसलिए बालिका का शव तत्काल उन्हें सौंप दिया गया।