टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टिया के पास एसडीआरएफ की जीप और डंपर के बीच हुई भिड़ंत में सीओ सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। एक पुलिसकर्मी को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक यहां से सात किलोमीटर दूर बस्टिया के पास शुक्रवार को पूर्णागिरि से चंपावत जा रही एसडीआरएफ की जीप और चल्थी से उपखनिज ला रहे डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत से एसडीआरएफ के सिपाही पंकज बाफिला (30) पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह और चालक अजीत मुयाल (38) पुत्र ओमप्रकाश घायल हो गए।
सीओ कमल सिंह पंवार (59) पुत्र रंजीत पंवार को भी मामूली चोटें आई हैं। डॉ. मोहम्मद उमर ने बताया कि उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद सीओ और सिपाही को छुट्टी दे दी गई। पैर में चोट लगने से घायल चालक अजीत मुयाल को हायर सेंटर रुद्रपुर ले जाया गया है।
हादसे में चोटिल कांस्टेबज पंकज।- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्टिया के पास भिड़े डंपर और एसडीआरएफ की जीप। संवाद न्यू- फोटो : TANAKPUR