फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानखेड़ा इलेवन ने किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
बनबसा नयाबस्ती में क्रिकेट खिलाड़ी अतिथियों के साथ। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। न्यू शारदा क्रिकेट क्लब गुदमी नया बस्ती के क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को ज्ञानखेड़ा इलेवन ने खटीमा इलेवन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद रजवार और वार्ड सदस्य अशोक कुमार ने मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नयाबस्ती खेल मैदान में ज्ञानखेड़ा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर खटीमा इलेवन ने महेश के सर्वाधिक 20 रनों की मदद से 88 रन बनाए। ज्ञानखेड़ा इलेवन के गेंदबाज कमल ने तीन विकेट लिए। जवाब में ज्ञानखेड़ा इलेवन ने मिलन के सर्वाधिक 33 रनों की बदौलत नौ विकेट पर 89 रन बना मैच जीत लिया। खटीमा के गेंदबाज भानू ने दो विकेट लिए। गजेंद्र सिंह सामंत, निर्मल कुमार अंपायर, लक्ष्मण, लोकेंद्र स्कोरर रहे। राजेश कुमार ने आंखों देखा हाल सुनाया। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद भारती, आयोजन समिति के जीवन, प्रदीप, भरत प्रसाद, जगदीश, प्रमोद, महेंद्र ने सहयोग दिया। फाइनल मुकाबला शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें