चंपावत एनआईसी में मुख्यमंत्री के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते डीएम एवं अन्य अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
पिथौरागढ़/चंपावत। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से डेंगू एवं कोविंड-19 की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सीएम ने आशा वर्करों को हर माह पहली तिथि को मानदेय देने के निर्देश सीएमओ को दिए।
पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्य बताए। वीसी में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के साथ ही मानसून काल में पूरी तैयारी रखने और संवेदनशील मार्गों में मशीनरी रखने के निर्देश दिए। वीसी में डॉ. एनएस गुंज्याल, नोडल कोविड-19 एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल, डीडीओ गोपाल गिरी, डॉ. पंकज जोशी आदि रहे।
वहीं चंपावत के डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सीएम को बताया कि जिले से कुल 1783 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं, 59 पॉजिटिव केस सामने आए, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। सात केस अभी एक्टिव हैं। 51 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। मास्क और सुरक्षित दूरी के नियमों का उल्लंघन करने पर 1926 लोगों का चालान कर राशि वसूली गई है। इस मौके पर सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, डीडीओ एसके पंत, एपीडी विम्मी जोशी, पीएमएस डॉ. आरके जोशी, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय आदि रहे।