फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों को ढोने वाला नेपाली बाइक चालक निकला पाजिटिव

विज्ञापन
बनबसा में नेपाली मैत्री बसों में सवार यात्रियों की कोरोना जांच। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भारत-नेपाल के बीच हो रहे आवागमन से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की आशंका है। सवारी ढोने वाले एक नेपाली बाइक चालक में भी कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारत के तीन और नेपाल के चार संक्रमित यात्रियों को वापस लौटा दिया।
विज्ञापन

शारदा बैराज स्थित कोरोना जांच चौकी के प्रभारी डॉ. दानिश ने बताया कि रविवार को नेपाल से भारत के विभिन्न स्थानों की ओर जाने वाली मैत्री बसों में सवार करीब 400 यात्रियों में से 170 लोगों के पास टीकाकरण के प्रमाण नहीं थे। इसलिए उनकी कोविड जांच की गई।
इसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अन्य सवारियों के साथ रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को सीमा पर 500 आरटीपीसीआर और 26 एंटीजन टेस्ट किए गए। इनमें से संक्रमित चार नेपाली नागरिकों को वापस नेपाल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए तीन नेपाली नागरिकों के संक्रमित मिलने पर उन्हें वापस दिल्ली भेजा गया, जबकि उन्हें नेपाल ले जाने वाले बाइक चालक में भी कोरोना के लक्षण पाए गए है। इसलिए उसे घर में अकेले रहने की हिदायत देकर नेपाल प्रशासन को भी सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें