फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पॉक्सो में चचेरे मामा को तीन वर्ष का कारावास

Fri, 20 Sep 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विशेष सत्र न्यायाधीश ने अनुज कुमार संगल की कोर्ट ने 10 वर्षीय भांजी से छेड़छाड़, मारपीट और यौन उत्पीड़न करने वाले चचेरे मामा को पॉक्सो का दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी को तीन वर्ष के कारावास और 18500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामला अगस्त 2023 का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 25 वर्षीय दोषी मकान के निचले तल में रहने वाली भांजी को बहाने से खेत में ले गया। गलत नीयत से बच्ची के साथ छेड़छाड़ के साथ मारपीट भी की। मेडिकल परीक्षण में बच्ची के शरीर पर नौ घाव मिले थे। पीड़िता की मां ने कोतवाली चंपावत में तहरीर दी। अभियोजन पक्ष ने सात गवाह और 23 साक्ष्य प्रस्तुत कर आरोप सिद्ध किया। मामले में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी तनुजा वर्मा ने पैरवी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें