फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान की तरह ही निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना करें

Sat, 04 Mar 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 11 मार्च को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में मतगणना कर्मियों को एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डा.अहमद इकबाल ने कहा कि जिस तरह से मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया गया है, ठीक उसी तरह ही मतगणना भी पूर्ण पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराएं। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय सभी प्रकार के आवश्यक दस्तावेजों सहित ईवीएम की सील आदि की जांच करते हुए उम्मीदवारों के एजेंटों की संतुष्टि के लिए अवश्य दिखाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


डीएम ने सभी मतगणना कर्मियों, माइक्रो पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि 11 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए मतगणना स्थल में सुबह छह बजे रिपोर्टिंग करें। उन्होंने कहा कि मतगणना के समय यदि कोई समस्या आती है तो उसे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के आरओ के संज्ञान में लाते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ही निराकरण करें।

उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य की निगरानी के लिए प्रत्येक टेबल पर एक-एक माइक्रो पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येेक टेबल के लिए प्रत्येक उम्मीदवार भी मतगणना टेबलों की संख्या के बराबर अपने मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकते हैं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल पर किसी भी दशा में मोबाइल फोन नहीं ले जा सकता है।
विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा एवं नोडल अधिकारी कार्मिक एचजी भट्ट ने मतगणना कार्य में गोपनीयता, डाक मतपत्रों और ईवीएम वोटों की गणना सहित विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की जांच आदि के बारे में विस्तार से बताया। ईवीएम के मास्टर ट्रेनर एमपी जोशी, राजेश गौरकेला, गोविंद आर्या, जितेंद्र गिरि, कैलाश सिंह ने ईवीएम में उपयोग की गई विभिन्न प्रकार की सीलों की जानकारी दी। इस दौरान आरओ लोहाघाट सीमा विश्वकर्मा, आरओ चंपावत अनिल चनियाल आदि उपस्थित रहे।

चंपावत। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट, चंपावत की मतगणना 11 मार्च को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार मतगणना केंद्रों पर शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतगणना के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई जीवन सिंह धर्मशक्तू को गौरलचौड़ मैदान के मुख्य गेट, फील्ड के चारों ओर अनधिकृत प्रवेश रोकने, पाटी के नायब तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को स्ट्रांग रूम, मतगणना परिसर, खाद्य निरीक्षक ऑफिस को जाने वाली रोड में प्रवेश रोकने, शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें