फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण रोडवेज को प्रतिदिन हो रहा लाखों का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते यात्री न मिलने से रोडवेज को प्रतिदिन लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है। सरकार की ओर से कोरोना काल में रोडवेज बसों में 50 फीसदी सवारियां बैठाने का आदेश जारी किया गया है, उसमें भी रोडवेज को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन

रोडवेज के स्टेशन इंचार्ज मंजुल कुमार ने बताया कि डिपो की ओर से विभिन्न रूटों में बसों का संचालन किया जाता है। कोरोना की दूसरी लहर से पूर्व में डिपो को प्रतिदिन पांच से छह लाख रुपये की आय होती थी।
कोरोना के बढ़ते मामलों और सवारियां 50 फीसदी बैठाने के आदेश के बाद आय घटकर ढ़ाई से तीन लाख रुपये प्रतिदिन आ गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना की डर से पर्वतीय क्षेत्र से मैदानों को जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

टैक्सी चालक वसूल रहे हैं दो गुना किराया
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वाहनों में 50 फीसदी सवारियां बैठाने के आदेश के बाद टैक्सी चालकों की ओर से यात्रियों से दो गुना किराया वसूला जा रहा है।
जबकि रोडवेज की ओर से पूर्व में निर्धारित सामान्य किराया लिया जा रहा है। स्टेशन इंचार्ज मंजुल कुमार ने बताया कि रोडवेज बस में चंपावत का किराया 30 रुपये, टनकपुर का 165 रुपये, खटीमा का 200 रुपये, दिली का 640 रुपये और देहरादून का 685 रुपये किराया यात्रियों से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें