फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड हटाने को लेकर आंदोलन जारी

Mon, 08 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
पीपीपी मोड का विरोध करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाने और ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग को लेकर व्यापार संघ तथा क्षेत्रीय लोगों की ओर से किया जा रहा धरना प्रदर्शन जारी है। दो सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील परिसर के वन पंचायत सभागार के बाहर आंदोलनकारियों का धरना प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी रहा। व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, चेयरमैन लता वर्मा, पीएस मेहता, रीता गहतोड़ी, सचिन जोशी का कहना था कि सीएचसी को पीपीपी मोड में देने के बाद से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी से उतर गई।
विज्ञापन


आए दिन यहां अस्पताल की अव्यवस्था के चलते लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी दो सूत्रीय मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका यह जनांदोलन जारी रहेगा। सोमवार को चौमेल, चांचड़ी, शील, गंगनौला, ल्यूनघर, सुतेड़ा के अलावा बड़ी संख्या में नगर क्षेत्र के लोगों ने धरना दिया। धरना देने वालों में खीम सिंह, तेज सिंह, गणेश सिंह, प्रेम सिंह, विमल कलौनी आदि शामिल थे। जबकि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नाथू राम राय, पीएस अधिकारी, रमेश पंत, एनएस तड़ागी आदि लोगों ने जनांदोलन को समर्थन दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें