फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर कंटोनमेंट जोन से मुक्त नहीं हुआ इमली पड़ाव वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रशासन ने शहर के लाल इमली पड़ाव वार्ड को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के फैसले को रद्द कर दिया। इससे प्रतिबंधों से मुक्ति का इंतजार कर रहे वार्ड के लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सोमवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कंटेनमेंट जोन बनाए गए इमली पड़ाव वार्ड और वार्ड चार के रोडवेज बस स्टेशन के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने के फैसले को रद्द कर दिया गया। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि सोमवार को इमली पड़ाव वार्ड को कंटेनमेंट जोन से मुक्त होना था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से पता चला कि वार्ड को कंटेनमेंट जोन से मुक्त होने में दो दिन का समय बाकी है। एसडीएम ने बताया कि अब इमली पड़ाव और वार्ड चार के क्षेत्र को दो दिन बाद समय पूरा होने पर कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया जाएगा। अब क्षेत्र विशेष में एक साथ दस लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। उनका कहना है कि कंटेनमेंट जोन बनाने से लोगों की परेशानियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें