फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर बनबसा में चार लोग और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में सोमवार को फिर चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट कर दिया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि रोस्टर के तहत 18 अगस्त को शहर के वार्ड तीन में की गई आरटीपीसीआर जांच में 11, 12 साल का किशोर और 35 साल की महिला कोरोना संक्रमित मिली है। वहीं बनबसा के मीना बाजार निवासी 17 साल के युवक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमएस डॉ. हयांकी और चिकित्साधिकारी डॉ. मो. उमर ने बताया कि संक्रमित मिले सभी लोगों को आइसोलेट कर उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें