फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में कांग्रेस ने निकाली ‘हिसाब दो जवाब दो’ रैली

Mon, 26 Sep 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में कांग्रेस ने निकाली ‘हिसाब दो जवाब दो’ रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में सोमवार को कांग्रेस ने ‘भाजपाई जवाब दो, नरेंद्र मोदी हिसाब दो’ रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने मोदी को सपनों का सौदागर बताते हुए जनता को छलने का आरोप लगाया। कहा लोगों को झूठे सपने दिखा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की कुर्सी हथियाई है। 2017 के विधानसभा में जनता उत्तराखंड से भाजपा को उखाड़ने का काम शुरू करेगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व कांग्रेसियों ने नगर में रैली भी निकाली। जिलाध्यक्ष डा.मोहन राम आर्य की अध्यक्षता और पूरन सिंह कठायत के संचालन में हुई जनसभा में श्रीनगर के विधायक गणेश गोदियाल और पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर ने भी मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।

मोटर स्टेशन में हुई रैली में स्थानीय विधायक हेमेश खर्कवाल ने केंद्र सरकार की विदेश नीति का विरोध किया। कहा आजादी के दौर से ही भारत का अभिन्न साथी रूस आज पाकिस्तानी सेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये देने की बात कह कर देश की जनता को बेवकूफ बनाया।
विज्ञापन


आज पूरा देश मोदी से जानता चाहता है कि काले धन का क्या हुआ। इससे पूर्व दिनेश खर्कवाल, शैलेंद्र राय, मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओंकार धौनी, सूरज प्रहरी, दुग्ध संघ अध्यक्ष अमर सिंह कुटियाल, श्याम सिंह कार्की, कैलाश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह, विपिन जोशी, अशोक कार्की, दान सिंह, दीवान सिंह, पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, सुशीला बोहरा, पूर्व प्रमुख पुरुषोत्तम जोशी, अनीता प्रहरी, मदन पांडेय, राजू पांडेय, देवेंद्र सिंह सहित जिले भर के ओर से छोर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें