फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नघान क्षेत्र में वन्य जीव हमले का फॉलोअप: आखिर लगा पिंजरा, गश्त भी बढ़ाई

विज्ञापन
चंपावत के रिखवाड़ी के जंगल में पिंजरा लगाती वन विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के नजदीक नघान क्षेत्र के रिखवाड़ी जंगल क्षेत्र में आखिरकार एक हफ्ते बाद पिंजरा लग गया। वन विभाग की टीम ने वन्यजीव के गिरफ्त में आने वाली जगह का चयन कर रविवार शाम को पिंजरा लगा दिया। हमलावर वन्यजीव की पहचान के लिए क्षेत्र के जंगल में चार ट्रैप कैमरे और पदछाप पैड लगाए गए हैं। रिखवाड़ी के जंगल में एक वन्यजीव ने 31 जनवरी की शाम नघान निवासी 23 साल की चंचला देवी को मार डाला था।
विज्ञापन

डीएफओ आरसी कांडपाल का कहना है कि पिंजरा लगाने के साथ ही नियमित रूप से ग्रामीणों की दो टीमों के साथ मिलकर विभागीय टीम गश्त कर रही है। स्टील के दो और पिंजरों को भी एक सप्ताह के भीतर लगाया जाएगा। डिप्टी रेंजर बृजमोहन टम्टा के नेतृत्व में वन दरोगा संजय त्रिपाठी, खीमानंद, हरीश जोशी, सुंदर सिंह, भुवन भट्ट, बलदेव जोशी, मोहन सिंह आदि शामिल हैं। पिंजरा लगाने और गश्त के बावजूद क्षेत्र के लोग अब भी दहशत में हैं। शहर से शाम होने से पहले ही गांव लौट रहे हैं। ग्रामीण वन विभाग के निर्देश का अनुपालन कर चारापत्ती या किसी अन्य काम के लिए जंगल नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें