लोहाघाट (चंपावत)। सोरघाटी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक लेकर समस्याएं सुनी। इस दौरान पहली बार आए प्रदेश अध्यक्ष का समिति के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।
शुक्रवार को पाटन पाटनी के पंचायत घर में समिति के जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि सोर घाटी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडेय रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेताओं के मानदेय की मांग को लेकर शासन में उनकी वार्ता हुई है। इसके बाद शासन ने कमेटी गठन कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष पांडेय ने बताया कि जल्द ही संगठन को पूरे प्रदेश में विस्तार किया जाएगा, जिससे कि जल्द सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान हो सके। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश बोहरा, होशियार सिंह, दीपक सिंह, राजेंद्र फत्र्याल, विक्रम सिंह, हरीश राय, हरीश जोशी, प्रदीप सिंह आदि कई सस्ता गल्ला विक्रेता मौजूद रहे। संवाद