राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिसारी और प्राथमिक विद्यालय जैरोली का संयुक्त वार्षिकोत्सव बिसारी में हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी थे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, स्वच्छ भारत, नशामुक्ति आदि को प्रेरित करने वाले गीत, नाटक, कविता पेश किए।
जीआईसी पाटी के प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्र की अध्यक्षता और शिक्षक रबीश पचौली के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, उप शिक्षाधिकारी मनीष बिष्ट ने विचार रखे।
इस मौके पर एसएसए के जिला समन्वयक एके चौबे, मोहन सेलिया, लोहाघाट डाइट के प्रवक्ता शिवराज तड़ागी, डॉ.आभाष सिंह, घनश्याम पचौली, तुलसी प्रसाद ओली, शेर सिंह बिष्ट, मुकेश कर्नाटक, अंबादत्त सौराड़ी आदि मौजूद थे।