फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ की सड़कों पर काल बनकर दौड़ रहे वाहन, अलग-अलग जगहों पर सात लोगों की मौत

Wed, 29 Mar 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं में तीन अलग-अलग हादसों में दंपति और मां-बेटों समेत सात लोगों की मौत हो गई। किच्छा से मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के वार्ड नंबर-4 भदईपुरा निवासी सुनील यादव (22), भारत यादव (30) पुत्रगण स्व. भान सिंह यादव अपने रिश्तेदार आशू की बीमारी का हाल जानने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे बाइक से बरेली गए थे। उनकी मां द्रौपदी यादव (50) भी उनके साथ थीं। 
विज्ञापन


वापसी में मंगलवार करीब चार बजे तीनों बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहे थे कि किच्छा के आदित्य चौक से कुछ दूरी पर बेकाबू डंपर तीनों को रौंदता हुआ एक खोखे में जा घुसा और खोखा स्वामी अय्यूब अहमद (40) पुत्र अजीज अहमद निवासी वार्ड छह किच्छा को भी रौंद दिया। इससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, चंपावत से 15 किमी दूर स्वांला के पास ट्रक और आल्टो कार आपस में टकराने के बाद 50 मीटर खाई में जा गिरे। कार के ऊपर ट्रक के गिरने से इसमें सवार लोगों को कटर से निकालना पड़ा। हादसे में आल्टो कार में सवार दिगालीचौड़ के पास बसेड़ी गांव निवासी केशव सिंह उर्फ किशोर काजी (45) और उनकी पत्नी विमला देवी (42) की दबने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। 
विज्ञापन


रानीखेत के पास उपराड़ी में हल्द्वानी से रेत लेकर रानीखेत की तरफ आ रहा डंपर सोमवार की रात उपराड़ी के पास  खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर चालक ताड़ीखेत के दुभणा गांव निवासी भीम सिंह उर्फ सोनू (29) पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें