फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, आज से खुलेंगे डिग्री कॉलेज

विज्ञापन
लोहाघाट राजकीय डिग्री कॉलेज में छात्रों के परिचय पत्र जांचतीं शिक्षिकाएं। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। राजकीय डिग्री कॉलेजों को मंगलवार से खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राजकीय डिग्री कॉलेज चंपावत के प्राचार्य डॉ. आरएस भट्ट ने बताया कि कॉलेज परिसर और कक्षाओं को सैनिटाइज कर लिया गया है। कॉलेज में प्रवेश से पहले अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उचित दूरी के मद्देनजर हर कक्षा को दो वर्गों में बांटा गया है।
विज्ञापन

प्रायोगिक कार्य वाले प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं संचालित होंगी, जबकि अन्य विषयों की सैद्धांतिक कक्षाएं पहले की तरह ही ऑनलाइन चलेंगी। ए से एम नाम वाले छात्र-छात्राओं को सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और एन से जेड वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होगी। साथ ही खांसी, बुखार, जुकाम, छीक आदि से पीड़ित विद्यार्थियों को कॉलेज न आने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लोहाघाट पीजी कॉलेज में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। प्रभारी प्राचार्या डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि कॉलेज में शिक्षण संबंधी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें