फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालिक गांव के चेतन का यूपी के सीएम ने सम्मान  किया

Sat, 03 Feb 2018 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
युवा सामाजिक कार्यकर्ता चेतन भैय्या को सम्मानित करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पाटी विकासखंड के वालिक गांव निवासी युवा सामाजिक कार्यकर्ता चेतन बिष्ट (चेतन भैय्या) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के पांच कालिदास मार्ग स्थित आवास में उन्हें सामाजिक कार्यों और उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड के लोगों की मदद करने पर स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


चेतन भैय्या ने फोन वार्ता में बताया कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उत्तराखंड के लोगों द्वारा दिए गए विश्वास का सम्मान है। गौरतलब है कि चेतन भैय्या चंपावत सहित पहाड़ के विभिन्न हिस्सों से लखनऊ  पहुंचने वाले बेसहारा और अन्य लोगों की बीते 15 सालों से मदद कर रहे हैं। चेतन भैय्या के शिक्षक पिता स्वर्गीय उमेद सिंह बिष्ट को 1981 में तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा भी पुरस्कृत किया जा चुका है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें