फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से एनएच पर आवाजाही बंद

Sat, 02 Jul 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बारिश से एनएच पर आवाजाही बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार रात से जिला मुख्यालय सहित तमाम हिस्सों में जमकर बारिश हुई। 24 घंटों में चंपावत में 36 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में 137 एमएम बारिश हुई। शारदा बैराज का जल स्तर 220 मीटर पहुंच गया। वहीं डिस्चार्ज 79336 क्यूसेक रहा। बारिश से पहाड़ में कोई जन क्षति तो नहीं हुई, लेकिन एनएच के अलावा मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाले रास्ते सहित 11 अन्य मार्ग बंद हो गए।
विज्ञापन


चल्थी पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद जोशी ने बताया कि टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच चल्थी से बेलखेत के बीच मलबा आने से सुबह करीब सवा पांच बजे बंद हुआ। रोड बंद होने से वाहन बीच रास्ते फंस गए। धौन के पास भी मलबे से रोड बंद रही। विभाग ने जेसीबी के जरिए चार घंटे में मलबे को हटाकर मार्ग खोला, लेकिन दिन में करीब डेढ़ बजे सड़क फिर बंद हो गई। लगातार बारिश की वजह से मलबे को हटाने में परेशानी हो रही है।

प्रशासन ने पिथौरागढ़ से टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रहे वाहनों को ककरालीगेट से आगे नहीं जाने दिया।
जिला आपदा नियंत्रण अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि बारिश से आए मलबे की वजह से जिले में 11 अन्य मोटर मार्ग बंद हो गए हैं। इन सड़कों के बंद होने से धौन, दियूरी, पुनावे, सिप्टी, खटोली, सल्ली, रीठाखाल, मनटांडे, रिखौली, पीपलढींग, भनार, तड़ीगांव आदि गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसके अलावा मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाले मोटर मार्ग में भी मलबे की वजह से आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन



मार्ग खुलने के बाद आगे बढ़ेंगे वाहन
एनएच के बंद होने की जानकारी पुलिस लाउडस्पीकर से दे रही है। एसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि जिला मुख्यालय में मोटर स्टेशन में बने केंद्र से यहां से टनकपुर जाने वालों को मार्ग के बंद होने अथवा खुलने की जानकारी नियमित रूप से दी जा रही है। ऐसी ही व्यवस्था टनकपुर में भी की गई है। एसपी ने बताया कि मार्ग खोलने के लिए चार जेसीबी लगाए गए हैं। रास्ते में फंसे वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बताया गया कि एनएच बंद रहने तक टनकपुर और चंपावत किसी भी तरफ से वाहनों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें