फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 01 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
 विभागीय संविदा और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ का कार्य बहिष्कार जारी है। शुक्रवार को उपनल कर्मियों ने मोटर स्टेशन में धरना दिया।
विज्ञापन


इस बीच जिला मुख्यालय से गुजरे जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल का घेराव करने में उपनल कर्मी कामयाब नहीं हो पाए। इस दौरान पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर मंत्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। दूसरी ओर विभिन्न संगठनों की ओर से उपनल कर्मियों के आंदोलन को समर्थन दिया गया।धरना स्थल में हुई सभा में उपनल कर्मियों का कहना था कि राज्य सरकार की ओर से उनका शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन


नियमितीकरण के प्रस्ताव को कांग्रेस नेता आरक्षण के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। जिसका आगामी विधानसभा चुनाव में माकूल जवाब दिया जाएगा। आज धरने में बैठने वालों में रमेश सुतेड़ी, सूर्य प्रताप, आनंद अधिकारी, हेम खर्कवाल, जनार्दन जोशी, नीरज उप्रेती, दीपा कापड़ी, उमा आर्या, देवेंद्र सिंह रावत, होशियार सिंह, देवेंद्र चम्याल, भुवन वर्मा, हेमंत कुमार, त्रिलोक जोशी, विरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। सपा जिलाध्यक्ष ललित भट्ट और पूर्व सैनिक संगठन के शंकर दत्त फुलारा ने आंदोलन का समर्थन देते हुए धरने में शिरकत की।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें